फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim came out of jail six times during elections, political news

Chandigarh News: राम रहीम चुनाव के दौरान छह बार आ चुका जेल से बाहर

Tue, 01 Oct 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim came out of jail six times during elections, political news
डेरा सच्चा सौदा का हरियाणा की 36 विधानसभा सीटों पर प्रभाव
विज्ञापन

अगस्त में 21 दिन की फरलो पर आया था जेल से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में 20 साल की कैद काट रहा है। उसने हाल ही में सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही। राम रहीम अब तक छह बार चुनाव के दौरान पैरोल या फरलो ले चुका है। डेरे का प्रदेश की 36 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
राम रहीम को सबसे पहले 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 7 फरवरी को पैरोल मिली थी। इसके बाद हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली। आदमपुर उपचुनाव से पहले 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल मिली। फिर हरियाणा में पंचायत चुनाव से पहले राम रहीम को 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 नवंबर 2023 को 29 दिन की फरलो मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 13 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो मिली।
विज्ञापन

--------

चुनाव के दौरान पैरोल के लिए नियम
चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी दोषी को पैरोल देने से पहले सरकार को नियमों के तहत चुनाव आयोग से पूछना जरूरी है। नियमों के मुताबिक अगर सरकार को लगता है कि किसी दोषी अपराधी को पैरोल पर रिहा करना आवश्यक है, तो उसे पैरोल देने से पहले राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से परामर्श करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article