फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram of pakistan missed in india, brother laxman filed fir to in amritsar police station

भारत में गायब हुआ पाकिस्तान का 'राम', भाई 'लक्ष्मण' ने दर्ज करवाई FIR

Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
ram of pakistan missed in india, brother laxman filed fir to in amritsar police station
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
पाकिस्तान का ‘राम’ भारत में गायब हो गया है। अब भाई ‘लक्ष्मण’ ने उसे ढूंढने के लिए पुलिस में एफआईआर लिखवाई है। है न बड़ा ही अनोखा मामला। दरअसल, थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर में लक्ष्मण सिंह सिंध प्रांत (पाकिस्तान) ने बयान दर्ज करवाए हैं कि 26 जनवरी 2017 को पाकिस्तान से 45 हिन्दू श्रद्धालुओं का जत्था भारत आया था।
विज्ञापन


यह जत्था दिल्ली व पंजाब के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद पाकिस्तान लौटने के लिए बीते छह फरवरी को अमृतसर पहुंचा और श्री हरमंदिर साहिब के पास माता गंगा निवास में ठहरा। वहीं से जत्थे में शामिल दादू राम (39) गायब हो गया। दादू राम का पासपोर्ट नंबर एसी 7600081 है और उसका जन्म 1977 का  है।
विज्ञापन


पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक के गायब होने की एफआईआर दर्ज करके तलाश में जुट गई है। अमृतसर पुलिस में एफआईआर लिखवाने वाले लक्ष्मण आंख में आंसू लिए कहते हैं कि राम मेरा रिश्ते में भतीजा लगता है। बड़ा नेक इंसान है। बहुत कम बोलता है। पता नहीं कहां खो गया है। मैं किस मुंह लेकर पाकिस्तान जाऊं। कहां ढूंढू राम को। अब तो राम का ही भरोसा है। वही राम मेरे राम को मिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण ने एसपी क्राइम से हाथ जोड़कर लगाई गुहार

ram of pakistan missed in india, brother laxman filed fir to in amritsar police station
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
लक्ष्मण ने एसपी क्राइम सेंट्रल यादविन्द्र सिंह से हाथ जोड़कर कहा कि राम को ढूंढ दे, वर्ना राम के बिना कैसे पाकिस्तान जा पाउंगा। राम मेरे दादू (बड़े भाई) का इकलौता वारिस है लोग उसे दुलार में राम ही कहते हैं। दादू ने ही राम नाम रखा था। राम को पूरा गांव बहुत प्यार करता है, वो जानबूझकर कही नहीं जा सकता। कुछ जरूर हुआ है मेरे राम के साथ।

एसीपी क्राइम (सेंट्रल) यादविंदर सिंह कहते हैं कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तानी नागरिक के जत्थे में शामिल कुछ श्रद्धालुओं के बयान लिए हैं, जिसमें पता चलता है कि दादू राम का मानसिक संतुलन ठीक है। ऐसे में दादू राम का गुम होने के पीछे सच्चाई क्या है इसे तो दादू राम पकड़े जाने पर सही बता सकेगा। फिलहाल अमृतसर पुलिस ने दादू राम को लेकर बाकी जिलों के पुलिस संपर्क में है।

अमृतसर में पाकिस्तानी नागरिक का रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया है। खुफिया विभाग पाकिस्तानी नागरिक के बारे में छानबीन में जुट गई है। उधर, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दादू राम का मानसिक संतुलन बिल्कुल ठीक है। मानसिक संतुलन ठीक होने का मतलब खुफिया विभाग यही लगा रही है कि इसका मतलब पाकिस्तानी नागरिक का गायब होना साजिश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed