फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Bilas Sharma Targets On Bhupinder Singh Hooda after Maha Parivartan Rally

कन्फ्यूज हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जनता को ऐसा नेता पसंद नहीं: शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

Tue, 20 Aug 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ram Bilas Sharma Targets On Bhupinder Singh Hooda after Maha Parivartan Rally
बीएस हुड्डा और रामबिलास शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गत दिवस आयोजित महापरिवर्तन रैली के बहाने उन पर निशाना साधा है। शिक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा एक कन्फ्यूज नेता है और हरियाणा की जनता ऐसे नेता को कतई पंसद नहीं करती।

विज्ञापन


रामबिलास शर्मा ने कहा कि हुड्डा भाजपा सरकार की अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस फैसले के स्वागत प्रस्ताव का भी समर्थन करते हैं, मगर फिर कहते हैं कि अनुच्छेद हटाने का तरीका गलत है, और तो और यह भी कहते हैं कि कांग्रेस भी भटक गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम हुड्डा बोले- एक कमेटी गठित की जाएगी, वो कहेगी राजनीति छोड़ दो, तो मैं छोड़ दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा कांग्रेस के भटकने की बात तो कह सकते हैं, मगर कांग्रेस छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसी तरह की कई कन्फयूजन ने पूर्व सीएम हुड्डा को घेर रखा है और वे कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं। रामबिलास शर्मा ने कहा कि मैं हुड्डा को बताना चाहता हूं कि योद्धा कभी किंतु-परंतु में नहीं उलझते, हरियाणवियों को बहादुर योद्धा पसंद है। इसलिए पूर्व सीएम को भी अपनी दुविधा वाली मानसिकता से उभरना चाहिए। 


इसे भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- पार्टी ने खो दिया रास्ता, यह पहले वाली कांग्रेस नहीं रही

उन्होंने कहा कि जिस तरह के झांसे हुड्डा दे रहे हैं, हरियाणा की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता बहुत स्याणी है, सब जानती है। अगली बार फिर मनोहर सरकार बनना तय है और जनता का आशीर्वाद लेने मनोहर का रथ प्रदेश में निकल चुका है।

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने इस कार्यकाल में यह अहसास करवा दिया है कि भाजपा सरकार किसी एक बिरादरी की नहीं, बल्कि हर वर्ग और सभी 36 बिरादरियों की सरकार है। इसलिए जनता अपना आशीर्वाद देकर दोबारा मनोहर लाल को सीएम बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed