फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Bilas Sharma Guilty for Controversial Statement on Pandit Nehru

मंत्री का यू टर्न, 'मैं तो हरियाणवी अंदाज में बोला था'

Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ram Bilas Sharma Guilty for Controversial Statement on Pandit Nehru

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करके विवाद में घिरे हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अगले ही दिन कांग्रेस के तीखे प्रहारों से बैकफुट पर नजर आए।

विज्ञापन


शर्मा ने सोमवार को इस मामले पर हरियाणा वासियों और कांग्रेस के नेताओं से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है, जिसके लिए वह क्षमा चाहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को शर्मा ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा, वह तो हरियाणवी अंदाज में बात कर रहे थे।

पंडित नेहरु पर की थी विवादित टिप्पणी

Ram Bilas Sharma Guilty for Controversial Statement on Pandit Nehru

रामबिलास शर्मा ने रविवार को रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान जवाहरलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके चलते कांग्रेस के नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की थी।

विवाद बढ़ता देख शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि वह रोहतक में हरियाणवी भाषा में बात कर रहे थे।

उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हरियाणवी भाषा में बात करते समय कुछ शब्दों का इस्तेमाल साधारण हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

शर्मा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जितना सम्मान वह जवाहरलाल नेहरू का करते हैं इतना कांग्रेसी भी नहीं करते होंगे। ऐसे मुद्दे पर राजनीति करना अशोभनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed