फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Bilas present in Oath taking ceremony of Chief Justice Suryakant

हरियाणाः चीफ जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा

Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ram Bilas present in Oath taking ceremony of Chief Justice Suryakant
शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत के शिमला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ लेने के बाद सूर्यकांत को उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


हिमाचल सरकार के अनेक वरिष्ठ मंत्रियों ने राम बिलास शर्मा का स्वागत किया। रामबिलास शर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान हरियाणा की शिक्षा नीति की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने प्रशंसा की। अध्यापकों की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, ज्वॉयफुल सेटर-डे, सुपर-100 के अलावा हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए तैयार क्विज प्रश्न-बैंक समेत शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे सुधार व अन्य नई पहलों के बारे में रूचि दिखाते हुए जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हरियाणा में पिछले चार वर्षों के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की पूरे देश में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed