{"_id":"5ffc32930f9e307a047cb627","slug":"rally-organized-in-chandigarh-in-favor-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में किसानों के समर्थन में निकाली रैली, पहले बॉर्डर पर बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में किसानों के समर्थन में निकाली रैली, पहले बॉर्डर पर बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की
Mon, 11 Jan 2021 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मार्च निकालते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में किसान नौजवान एकता और श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल की ओर से सोमवार को किसान भवन से लेकर सेक्टर 17 के प्लाजा तक साइकिल रैली और पैदल मार्च निकाला गया। परेड ग्राउंड के पास करीब 15 मिनट तक नारेबाजी की। यह नारेबाजी इसलिए की गई ताकि प्रशासन को बता सकें कि हम भी तैयार हैं। हमारी मांगें न मानी गई तो हम 26 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे।
यह साइकिल और पैदल मार्च किसानों के समर्थन में निकाला गया। रैली निकालने से पहले दिल्ली में तीनों कृषि कानून को वापस कराने के लिए धरने पर बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की गई। किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
इस रैली में बड़ी संख्या में युवा और अलग-अलग संगठनों के लोग शामिल हुए। लोगों का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। केंद्र सरकार को देश के सभी वर्गों, समाजों और सभी लोगों के बारे में सोचना चाहिए।
रैली निकालने से पहले प्रतीक मान ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम किसी को हराने नहीं आए हैं। हम सभी अपना हक जीतने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली परेड ग्राउंड से होकर गुजरी है ताकि पता चल सके कि हम भी तैयार हैं।
प्रदर्शनकारी ढाई बजे से ही मौके पर पहुंचने लगे थे। सभी सड़क के किनारे किसानों के समर्थन में नारे लिखे बैनर लिए खड़े थे। मार्च के दौरान जय जवान जय किसान के नारे लगते रहे। इस दौरान कृपाल सिंह, इंद्र जीत सिंह, जगजीत सिंह, धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।