{"_id":"5b8187f942c792466408cbb4","slug":"rakshabandhan-will-not-be-celebrated-in-mirchpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्चपुर कांडः फैसले के बाद बहनों की आंखों में आंसू ही आंसू, नहीं मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्चपुर कांडः फैसले के बाद बहनों की आंखों में आंसू ही आंसू, नहीं मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से पहले आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले ने बहनों की उम्मीदों को तोड़ दिया। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद मिर्चपुर गांव में अब बहनों को राखी उत्सव को लेकर उत्साह नहीं है। कई बहनों को उम्मीद थी कि आठ साल से जेल में बंद उनके भाई शायद इस रक्षाबंधन पर घर आएंगे। इस बार उन्हें गांव के लोगों ने रक्षाबंधन न मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गांव मिर्चपुर में रक्षाबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखा। बड़ी संख्या में बहनें अपने गांव पहुंचकर भाइयों को राखी बांधने के लिए शनिवार को ही पहुंच गईं। गांव मिर्चपुर के बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां बहनों का आवागमन नहीं रहा। शनिवार को गांव की दुकानों में खामोशी रही। अधिकतर दुकानों पर ताले दिखे। इस फैसले के बाद लोग अपने घरों में ही रहे। त्योहार को लेकर उत्साह नहीं दिखा। गांव के लोगों ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाएंगे। बहनों ने भी आने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
कुलविंद्र, रामफल, राजेंद्र, कर्मबीर, संजय, प्रदीप, राजपाल, प्रदीप कुमार, सत्यवान, दया सिंह, राजबीर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन परिवारों को उम्मीद थी कि इस बार शायद उनके बेटे घर आएंगे। अब अदालत ने उन लोगों को भी सरेंडर करने के लिए आदेश दिए हैं, जिन लोगों को निचली अदालत ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
अब बस्ती की ओर से जाने से भी डर....
एक समुदाय के लोगों ने कहा कि अब दूसर समुदाय की बस्ती की ओर जाने से भी डर लगता है। पता नहीं किस बात को लेकर लांछन लगा दिया जाए। कौन किस बात को किस तरह से प्रस्तुत कर देगा। जरा सी बात हुई तो कहां से कहां पहुंच जाएगी। हम चाहें कुछ भी बोले, हमारी कोई सुनेगा नहीं। इस घटना ने गांव के नाम को बर्बाद कर दिया।
मीडिया पर भड़के ग्रामीण
गांव के बुजुर्ग मीडिया पर भी भड़कते दिखे। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया ने इस मामले को इस तरह से प्रस्तुत किया, जिससे यहां भाईचारा नहीं बन सका। गांव की छवि को खराब कर दिया। अब भी मीडियाकर्मी आकर उसी तरह से उस बदनसीब रात के बारे में ही पूछते हैं।