फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakshabandhan will be celebrated for three days in Haryana schools

हरियाणा के स्कूलों में तीन दिन तक मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व, शिक्षामंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 20 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan  will be celebrated for three days in Haryana schools
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के युवकों में अपनी सहपाठी युवतियों के प्रति आदर भाव बढ़े, इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक अहम पहल की है। हरियाणा के शिक्षामंत्री के निर्देशों पर प्रदेश के सभी कालेजों में तीन दिन तक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान कालेज के वुमन सेल की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान 23 से लेकर 26 अगस्त तक स्लोगन लेखन, सेमीनार व जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के कालेजों में महिला सेल को मजबूत करने के लिए अनुदान को दोगुना किया गया है। हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि राज्य के कालेजों में महिला सेल के तत्वावधान में 23 अगस्त को ‘आरंभ’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत ‘महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण’ विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं बिंदास बोल के तहत महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, नारी-सम्मान व सुरक्षा तथा राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर चर्चाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को ‘सशक्त नारी-सशक्त हरियाणा’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों में महिलाओं के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए सशक्त-मार्च व सशक्त रैली का आयोजन किया जाएगा। 25 अगस्त को ‘संकल्प सूत्र बंधन’ व ‘स्वयं-सिद्घ’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘संकल्प सूत्र बंधन’ के तहत सभी विद्यार्थियों को लड़कियों की सुरक्षा की शपथ दिलवाई जाएगी, कालेज-कैंपस में पेड़ों पर संकल्प-सूत्र बांधे जाएंगे और ‘सिगनेचर-वॉल’ पर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed