{"_id":"5d539f0a8ebc3e6d023962f4","slug":"rakshabandhan-2019-free-travelling-in-haryana-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा एलानः रक्षाबंधन पर हरियाणा की बसों में आज दोपहर से मुफ्त सफर करेंगी बहनें, फायदा उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा एलानः रक्षाबंधन पर हरियाणा की बसों में आज दोपहर से मुफ्त सफर करेंगी बहनें, फायदा उठाएं
Wed, 14 Aug 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की ओर से बहनों और उनके बच्चों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है। यह सुविधा 14 अगस्त दिन बुधवार दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त रात्रि 12 बजे तक मान्य होगी। यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में प्रदेश में ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल हैं।
बहनों की मदद के लिए तीन पूछताछ केंद्र खुलेंगे। 25 इंस्पेक्टर बस संचालन के साथ-साथ बहनों को होने वाली असुविधाओं पर भी नजर रखेंगे। बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा को लेकर डिपो महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ मंथन किया। तय हुआ कि बस स्टैंड से तब तक बसें संचालित की जाएंगी, जब तक बहनें बस स्टैंड पर होंगी।
बस सेवा बंद होने का समय 24 घंटे लिए खत्म कर दिया गया है। बहनों की मदद के लिए बस स्टैंड पर तीन अतिरिक्त पूछताछ केंद्र बनाए जाएंगे, जहां से बस संचालन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक टिकट विंडो पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
25 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगेगी, जो न सिर्फ बस स्टैंड की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे बल्कि भीड़ का आंकलन करके जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन करवाएंगे। वहीं, बसों के सुचारु संचालन के मद्देनजर डिपो के ड्राइवर-कंडक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।
रक्षाबंधन के चलते रोडवेज की बस सेवा बहनों के लिए 36 घंटे तक निशुल्क रहेगी। बुधवार से बस स्टैंड पर भीड़ के उमड़ने की संभावना के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो। 20 सीसीटीवी कैमरे अतिरिक्त लगाए हैं। तीन अतिरिक्त पूछताछ केंद्र खुलेंगे। 25 इंस्पेक्टरों को लगाया गया है, जो भीड़ का आंकलन करके बस संचालित करवाएंगे।
- जोगेंदर सिंह, महाप्रबंधक रोहतक डिपो