फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raksha Bandhan with safee karamchari

रक्षा बंधन का मनाया त्योहार

Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan with safee karamchari
चंडीगढ़। एनजीओ द लास्ट बेंचर्स ने एक अलग पहल करते हुए मंगलवार को सफाई कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया। एनजीओ ने सेक्टर- 19 के कम्युनिटी सेंटर में वार्ड नंबर- 17 के करीब 50 सफाई कर्मियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। संस्था की महिला सदस्यों ने सभी सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर नगर निगम की पूर्व मेयर आशा जसवाल मुख्य अतिथि और भाजपा के महिला मोर्चा की महामंत्री नीलम गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर थीं। इनके अलावा एनजीओ द लास्ट बेंचर्स की महिला सदस्य शशि बाला, दिव्या, ऋतु और अनीता जिंदल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष स्मिता कोहली ने बताया कि बहन भाई के पावन प्रेम के प्रतीक राखी का हिंदू धर्म मे गहरा स्थान है। उनकी संस्था ने भी सफाई कर्मियों को राखी बांध इस त्योहार को उनके साथ मनाया है। उनके साथ खुशियों के इन पलों को सांझा किया है। इस मौके सफाई कर्मियों ने पूर्व मेयर आशा जसवाल से कहा की राखी के पावन मौके उन्होंने सभी भाइयों को राखी बांधकर जो सम्मान दिया है, उसका वो सभी तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। आशा जसवाल ने कहा कि रक्षा बंधन के मौके उनकी बड़ी बहन होने के नाते वो उन सबको आश्वस्त करती हैं कि उनकी इस जायज मांग को वो नगर निगम सदन में रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed