फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakhi mailed in waterproof packet

वाटरप्रूफ लिफाफे में जाएगी राखी

Wed, 04 Aug 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rakhi mailed in waterproof packet
सेक्टर-17 स्थित डाकघर में रखे स्पेशल बॉक्स में राखी डालती एक महिला।
चंडीगढ़। रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। इस बार पर्व को लेकर डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किया है। विभाग ने राखी मेल की व्यवस्था की है। इसके तहत जो बहन भाई से मिलकर राखी नहीं बांध सकती है, उसके लिए विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पोस्टल डिविजन के तहत डाकघरों में वॉटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफा रखा गया है। डाक विभाग ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में भी ये लिफाफे रखे हैं। इसके अलावा प्रधान डाकघर चंडीगढ़ में एक विशेष बक्सा राखी के लिफाफे के लिए ही रखा गया है। लिफाफे की कीमत 10 रुपये है।
विज्ञापन

डाक विभाग ने तेजी से राखी के लिफाफे की डिलीवरी की व्यवस्था की है। विशेष लेटर बॉक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेशल कलेक्शन बॉक्स भी महत्वपूर्ण डाकघरों जिसमें सेक्टर-14, 55, 47, 59, 62, 36, 22, 19, प्रधान डाकघर सेक्टर-17, रोपड़ हेड क्वार्टर नंगल टाउनशिप में यह व्यवस्था विशेष रूप से की है। राखी के लिए डाकों की छंटाई और उसे समय पर भाइयों के घर में भेजने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 15 दिन पहले भेजें भाइयों को राखी
डाक विभाग ने बहनों से अपील की है कि देश के विभिन्न भागों में भेजने के लिए 16 अगस्त तक और इस प्रांत के अंतर्गत भेजने के लिए 17 अगस्त का समय रखा गया है। राखी और गिफ्ट आइटम को भेजने के लिए स्पीड पोस्ट की भी व्यवस्था की गई है। 22 अगस्त को रक्षा बंधन है, इसलिए 10 से 15 दिन पहले ही बहनें अपने भाइयों को राखी भेजें। उन्होंने कहा कि विदेश में भी जो भाई रहते हैं, बहन उन्हें रक्षा सूत्र भेज सकती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
भाइयों के पास राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे तक सभी जिला मुख्यालय जिसमें चंडीगढ़, एसएस नगर मोहाली और रूपनगर में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है। विशेष बॉक्स के अलावा राखी डाक की छंटाई की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि बिना देर किए राखी भाइयों तक पहुंचे। -मनोज कुमार, प्रवर डाक अधीक्षक चंडीगढ़ डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed