फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakesh ready work post Administrative Director one rupee

डॉ. राकेश प्रशासनिक निदेशक के पद पर एक रुपये में काम करने को तैयार

Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rakesh ready work post Administrative Director one rupee
चंडीगढ़। पंजाब सरकार में डायेक्टर हेल्थ सर्विसेज (डीएचएस) के पद से सेवानिवृत्त डॉ. राकेश गुप्ता ने एनएचएम के प्रशासनिक निदेशक के पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, स्वास्थ्य सचिव और गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने चंडीगढ़ में बनाए गए प्रशासनिक निदेशक के पद पर एक रुपये मासिक वेतन पर नौकरी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निदेशक के डेढ़ लाख रुपये वेतन को एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में मिलाकर उनके हित में काम किया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर से जुड़ा बेहतर अनुभव है। वह पिछले 54 साल से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। अगर उन्हें इस पद पर तैनात किया गया तो है स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर की बेहतरी में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति विशेष की बजाय जनता का हित सोचे प्रशासन
प्रशासनिक निदेशक के पद पर नियुक्ति को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारी यूनियनों का विरोध जारी है। यूनियन महासचिव अमित कुमार ने कहा कि बिना किसी जरूरत के इस पद को बनाया जा रहा है। अभी तक बिना अधिकारी के एनएचएम के सभी कार्यक्रम बेहतर तरीके से चलाए जा रहे हैं। फिर अचानक से 18 लाख वार्षिक वेतन देकर एक अधिकारी को नियुक्त करने का क्या मतलब है। अगर इस पद का महत्व इतना ज्यादा है तो डॉ. राकेश गुप्ता को प्रशासनिक निदेशक नियुक्त किया जाना फायदेमंद रहेगा। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में स्वास्थ्य निदेशक के पद पर तैनात अधिकारी ने अपने फायदे के लिए ऐसे मानक तय किए हैं, ताकि उनकी ही तैनाती दोबारा हो जाए। ऐसी स्थिति में चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर, स्वास्थ्य सचिव और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से अनुरोध है कि वह किसी व्यक्ति विशेष की बजाए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जनता के फायदे को सोच कर निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed