{"_id":"590893db4f1c1bd73a4432a4","slug":"rajyasabha-mp-amar-singh-on-pakistan-and-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 03 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अमर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कभी हमारे सैनिकों के सिर कलम करता है तो कभी धोखे से हथियार व हेरोइन भेजता है। भारत को पाकिस्तान के साथ सारे संबंध तोड़ लेने चाहिए। पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब पाकिस्तान को बता देना चाहिए कि उसकी औकात क्या है। अमर सिंह दिल्ली से आई संसदीय टीम में शामिल थे।
सोमवार को अटारी बार्डर पर बैठक में हिस्सा लेने के बाद अमर सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी सेना बार्डर पर दिन-रात मुस्तैद है। हमें दुख इस बात का है कि पाकिस्तान के तरफ से धोखे से हमारे सैनिकों के सिर कलम किए जा रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौते व संघर्ष विराम का उल्लंघन है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी के राज में कानून व्यवस्था में जमीन-आसमान का फर्क अभी से दिखने लगा है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में शासन चल रहा है, वैसे ही बाकी प्रदेशों में चले तो मैं समझता हूं कि क्राइम का ग्राफ खुद-ब-खुद कम हो जाएगा।

'पाकिस्तान से सारे रिश्ते तोड़े भारत'
सांसद अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश के राज में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया था। योगी ने आते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लिया यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के सियासी बदमाश या तो घरों में कैद हो गए हैं या फिर उन्होंने जुर्म की दुनियां से हाथ खींचने में अपनी भलाई समझी है।
सियासी गुंडे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा था, जिन पर नकेल डालना बहुत जरूरी था। योगी के राज में उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिष्ठा भी बहाल हुई है। गालियां देकर काम करवाने वाले सियासती नेता अब शराफत पर उतर आए हैं।
दिल्ली लौटी संसदीय टीम
विदेश मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी मंगलवार डेरा बाबा नानक गई। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शशि थरुर ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अच्छा शरीफ पड़ोसी बन कर रहे। ताकि दोनों मुल्कों के बीच प्यार व व्यापार बना रहे।