{"_id":"577427df4f1c1b615679acdd","slug":"rajya-sabha-inc-controversy-rk-anand-reached-court-of-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा चुनाव विवाद: आरके आनंद पहुंचे उपराष्ट्रपति के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा चुनाव विवाद: आरके आनंद पहुंचे उपराष्ट्रपति के दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
आर के आनंद और सुभाष चंद्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के मामले में अधिवक्ता आरके आनंद ने उप-राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की है कि जब तक उनकी शिकायत का निस्तारण न हो जाए, तब तक हरियाणा से राज्यसभा की दूसरी सीट पर जीत हासिल कर चुके सुभाष चंद्रा को शपथ ग्रहण नहीं करने दी जाए।
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा ने हरियाणा राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें धांधली का आरोप लगाते हुए चंद्रा की जीत पर अधिवक्ता आरके आनंद ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा है कि यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने भी इस मामले पर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
आयोग विधानसभा में संबंधित पक्षों को राज्यसभा चुनाव की रिकॉर्डिंग दिखा चुका है। अब यह मामला चुनाव के सामने है।
पिछले दिनों आरके आनंद ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है। आनंद का कहना है कि राज्यसभा चुनाव निष्पक्ष ढंग से नहीं हुआ है, इसमें धांधली हुई है।
विज्ञापन