{"_id":"57643bee4f1c1ba83b11b8d2","slug":"rajya-sabha-defeat-rk-anand-sent-police-complaint-of-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा चुनाव: आरके आनंद ने दर्ज कराई धांधली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा चुनाव: आरके आनंद ने दर्ज कराई धांधली की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
आर के आनंद और सुभाष चंद्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में शिकस्त देखने के बाद इनेलो समर्थित प्रत्याशी आरके आनंद ने चुनाव में धाधली संबंधी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। शिकायत में आनंद के निशाने पर विजयी प्रत्याशी सुभाष चंद्रा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल और विधायक जेपी हैं। इसके अलावा विधानसभा स्टाफ पर भी आरके आनंद ने शक की उंगली उठाई है।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने उपरोक्त व्यक्तियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आनंद ने कहा है कि 11 जून को राज्यसभा चुनाव में पेन बदल कर उनके वोट रद करवाए गए और एक षड़यंत्र के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी की गई। उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 417, 420, 463, 467, 468, 426, 378, 379, सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
आर के आनंद ने अपनी शिकायत में बताया कि वे हरियाणा से राज्यसभा चुनाव लड़े थे। उन्हें इनेलो, कांग्रेस के साथ हाल ही में हरियाणा जनहित कांग्रेस के कांग्रेस में शामिल हुए दो विधायकों का समर्थन हासिल था। दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा की ओर से बीरेंद्र सिंह भाजपा प्रत्याशी थे और भाजपा के पास 47 विधायक होने के कारण 1 सीट पर बीरेंद्र सिंह चुने गए।
विज्ञापन
चूंकि 90 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए 31 वोटों की जरूरत थी। उन्हें इनेलो व कांग्रेस के विधायकों का समर्थन हासिल होने के कारण दूसरी सीट पर उनकी जीत निश्चित मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा के सरप्लस वोटों के दम पर चुनाव लड़ रहे सुभाष चंद्रा ने विधायक असीम गोयल व जयप्रकाश के साथ-साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर अपराधिक षड़यंत्र रचा ताकि चुनाव प्रक्त्रिस्या को तार-तार कर धोखाधड़ी से जीत हासिल की जा सके।
डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। सुबह इस बारे में चेक करूंगा।
आरके आनंद, राज्यसभा उम्मीदवार एवं अधिवक्ता ने बताया कि मैं खुद एसएसपी कार्यालय में 45 मिनट बैठ कर आया था। उनके रीडर को मैने शिकायत रिसीव करवाई थी और रीडर ने एसएसपी को मेल भेज दी थी।