पंजाबः राजपुरा में दिखा शिमला जैसा नजारा, चारों तरफ फैली रही सफेद चादर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से हुई ओलावृष्टि, बारिश व तेजआंधी से पंजाब के राजपुरा की सड़कों, पार्को व घरों की छतों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से कई कारों के शीशे तक टूट गए। फसलों के नुकसान का अभी तक कोई समाचार नहीं मिला लेकिन तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश शुरू हो गई थोड़ी ही देर में ओले गिरने लग गए। शहर के शिवाजी पार्क, निरंकारी पार्क, सड़क, गली-मुहल्लों के साथ घरों की छतों व मैदान में सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। सफेद चादर में लिपटे राजपुरा का नजारा कुछ समय के लिए शिमला जैसा हो गया।
भारी बारिश व ओलावृष्टि से इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नजदीकी गांव शामदू के किसान सुखबीर सिंह, मलविन्द्र सिंह, मान सिंह, सर्वजीत सिंह, गांव झांसला के किसान ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, गांव महताब गढ़ के किसान जोगा सिंह, बलबीर सिंह सहित एक दर्जन से ज्यादा किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह हुई ओलावृष्टि व बारिश से फसलों का थोड़ा बहुत नुकसान तो हो गया लेकिन तेज हवाएं चलने से कुछ स्थानों पर पशुओं का चारा जमीन पर बिछ गया।
क्या कहते हैं खेतीबाड़ी अफसर
अफसर डा. गुरमेल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह बेशक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है लेकिन हमारे पास अभी तक फसलों के नुकसान का कोई समाचार नहीं आया कई जगहों पर बारिश के चलते किसानों को जरूर फायदा पहुंचा है।