फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajpura, problems, congress, protest

राजपुरा की समस्याओं के विरोध में कांग्रेस का धरना

Thu, 13 Nov 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/राजपुरा Updated Thu, 13 Nov 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल इलाके में रहने वाले लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस शहरी की ओर से काउंसिल में रोष धरना दिया गया।
विज्ञापन



धरना विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में दिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस धरने में आए लोगों का धन्यवाद करते हुए कंबोज ने कहा कि पूरे पंजाब के लोग परेशान हैं पर सरकार लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि राजपुरा के लोगों की समस्याओं को लेकर 17 अक्तूबर को कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम जेके जैन को मांग पत्र दिया गया था। तब उन्हें 15 दिन में समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया था, उसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा।



उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से इलाके के लोगों को पीने के  पानी की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। सरकारी नलों से आने वाला पानी ऐसा है कि उससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते। पूरे शहर की सड़कें टूटी हुई हैं, सफाई का बहुत बुरा हाल है, गलियां और नाले बंद पडे़ हैं। शहर की दुर्दशा को देखते हुए उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए वार्डबंदी को उथल-पुथल कर दिया है।
विज्ञापन




ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान नरिंदर शास्त्री ने कहा कि नगर काउंसिल में फायर ब्रिगेड की जो गाड़ियां हैं वह तीस-तीस साल पुरानी हो चुकी है। फायर ब्रिगेड के पास सिर्फ 30 फुट की ऊंचाई तक आग बुझाने की क्षमता है जबकि अब राजपुरा व आसपास तक पांच से 6 मंजिला इमारतें बन चुकी है। वार्ड बंदी में जानबूझ कर कांग्रेस के सीनियर नेताओं के वार्डों को महिलाओं का वार्ड बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व पार्षद मुरलीधर अरोड़ा, महिंदर सहगल, पवन पिंका, राजकुमार नागपाल, टीएल जोशी, सुरेश वधावन, जसविंदर आहलुवालिया, धर्मपाल पहुजा, बंसी लाल धवन, राजेश गोल्डी, बलदेव राज बिल्लू, प्रमोद बब्बर और जसविंदर जस्सी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed