{"_id":"8a06c9011b2ba0d8e557ab0962b00cca","slug":"rajnath-singh-rally-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में राजनाथ की रैली की तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में राजनाथ की रैली की तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की हरियाणा में पहली रैली की तारीख तय हो गई। राजनाथ सिंह 4 अक्तूबर को सोनीपत में जीटी रोड स्थित एचएसआईडीसी क्षेत्र राई में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यहां से पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत पार्टी प्रत्याशी हैं। राजनाथ के आगमन की सूचना के बाद पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी। कृष्णा गहलावत ने बताया कि जनसभा में राई विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों के हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुट गए हैं।
विज्ञापन