फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajiv Gandhi's birth anniversary celebrated Sadbhavna Divas

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's birth anniversary celebrated Sadbhavna Divas
चंडीगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को वीरवार को सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने शहर के हर वार्ड में पौधरोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम किया। युवा कांग्रेस ने शहर में दो हजार पौधे बांटे। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस सेक्टर-22, सेक्टर-38 डीएमसी, सेक्टर-37, धनास, बुड़ैल, सुखना लेक, मौलीजागरां, सेक्टर-29 में पौधे बांटे गए। इसकी अगुवाई अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी शीशपाल केहरवाला व मुकेश कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लव कुमार, जिला 2 प्रभारी आशीष गजनवी, जिला-1 प्रभारी ने जानू मलिक की ओर से की गई।
विज्ञापन

इसमें विशेष तौर पर कांग्रेस जिला 2 अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गब्बी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने सहयोग किया। अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि आज पूरे चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस की ओर से तीनों जिलों में कार्यक्रम आयोजन किए गए। इसमें सचिव दीपक लुबाना, परीक्षित राणा, रवि पराशर, साहिल दुबे, राकेश चौहान, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 अध्यक्ष दमनप्रीत सिंह, जिला-1 उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला-2 उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, वार्ड अध्यक्ष शानू खान, विशाल भारद्वाज, प्रेम सिंह, फैजान खान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-18 में पौधे बांटे गए द्भराजीव गांधी की जयंती पर सेक्टर 18 में पौधा वितरण किया। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक प्रीती केसरी ने बताया कि हम सभी मिलकर जनता के बीच पौधे बांट रहे हैं। हम यह पौधे बांट कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव नवदीप सिंह ने कहा कि जहां हम लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं हम लोगों को इनकी सुरक्षा करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार के अलावा चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव मनोज सेहान, उपाध्यक्ष संजीव बिरला, महासचिव रेखा रानी, सचिव नवदीप सिंह, बकील खान, फरीद खान, हरदीप दीपा, राम मेहर इंदौरा, साहिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed