{"_id":"5d166c628ebc3e3c9e79e999","slug":"rajdeep-singh-dhanota-become-commissioner-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबियों का बढ़ा मान, टांडा के राजदीप सिंह धनोता अमेरिका में बने कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबियों का बढ़ा मान, टांडा के राजदीप सिंह धनोता अमेरिका में बने कमिश्नर
Sat, 29 Jun 2019 01:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
राजदीप सिंह धनोता
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में बसे पंजाबियों ने अपनी मेहनत से पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में ताजा मिसाल है उड़मुड़ टांडा के नौजवान राजदीप सिंह धनोता की। राजदीप को अमरीका में ट्रेसी सिटी में पार्क्स एंड कम्युनिटी सर्विसेज का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उड़मुड़ निवासी बाबा भूटा भगत मंदिर समिति के प्रधान रिटायर्ड पटवारी उल्फत राय और सेवामुक्त टीचर कृष्णा देवी का पुत्र राजदीप सबसे कम उम्र का सिख पंजाबी है, जिसे अमरीका के ट्रेसी सिटी (कैलिफोर्निया) में पार्क्स एंड कम्युनिटी सर्विसेज कमीशन का कमिश्नर (सदस्य) बनने का सम्मान मिला है।
विज्ञापन
स्थानीय एमसी जौली स्कूल से माध्यमिक शिक्षा व डीएवी स्कूल टांडा से उच्चतर माध्यमिक शिक्षा हासिल करने वाले राजदीप ने अमेरिका से व्हाट्सएप पर बताया कि उसकी इस नियुक्ति के चलते वहां रह रहे पंजाबी भाईचारे की तरफ से बेहद सम्मान मिला है, जिसे लेकर उनके माता-पिता (अमेरिका में मौजूद हैं) गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2008 में बारहवीं कक्षा पास कर स्टडी वीजा पर अमेरिका जाने के बाद वहीं बस गए राजदीप उच्च शिक्षा हासिल करके हेल्थ इंडस्ट्री में फार्मेसी कंसल्टेंट के तौर पर सेवाएं दे रहे है। उनकी पत्नी सिमरन कौर भी ट्रेसी शहर में स्कूल बोर्ड की चुनी हुई मेंबर हैं। राजदीप को ट्रेसी सिटी की सिटी कौंसिल की ओर से इस 6 सदस्यीय कमीशन का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिसका प्रमुख वहां का मेयर है और राजदीप के अलावा चार अन्य सदस्य वहीं के निवासी हैं।