फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj Babbar reached Punjab and Supports farmers Delhi March

पंजाब पहुंचे राज बब्बर ने कृषि कानूनों का किया विरोध, पढ़ें- दिल्ली कूच पर किस नेता ने क्या कहा

Wed, 25 Nov 2020 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar reached Punjab and Supports farmers Delhi March
श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे राज बब्बर और जय प्रदा। - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कृषि कानूनों का विरोध किया। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे राज बब्बर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा। 

विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब वह धरती है, जहां से हक और सत्य की आवाज उठी थी। वह इन कानूनों का विरोध करते हैं। राज बब्बर पंजाबी फिल्म 'भूत अंकल तूसी ग्रेट हो' की शूटिंग के लिए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे हैं। उनके साथ अभिनेत्री जया प्रदा और पंजाबी कलाकार सरदार सोही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरदार सोही सिंह ने कहा कि केंद्र ने जो कानून पास किए हैं, उससे पंजाब की खेती को बड़ा नुकसान होगा। सभी लोगों ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। एसजीपीसी सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला ने सभी को सिरोपा और तख्त श्री केसगढ़ साहिब की तस्वीर देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की गिरफ्तारी भाजपा-जजपा की बौखलाहट: कुलदीप बिश्नोई
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में उठ रही किसानों की आवाज को भाजपा लाठी व गोली के दम पर दबाने की साजिश रच रही है। हरियाणा सरकार पंजाब व दिल्ली की सीमा को सील कर और किसानों को हिरासत में लेकर अपनी बौखलाहट को दर्शा रही है। यह बात आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को जारी बयान में कही। 

Trending Videos

उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि तीन कृषि कानून किसानों के हक में है। दूसरी ओर किसानों को उनकी बात कहने की भी आजादी नहीं दे रही। गिरफ्तारी, झूठे मुकदमे जैसी पुलिसिया कार्रवाई से किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को छिन्न-भिन्न कर देश, प्रदेश में अराजकता कायम करना चाहती है और पूंजीपति घरानों के हाथों में खेलकर जनविरोधी नीतियां जनता पर थोप रही है।

किसानों के साथ खड़ी है एसजीपीसी : लौंगोवाल
एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि अपने अस्तित्व कि लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ सिख संस्था चट्टान कि तरह खड़ी है। एसजीपीसी संघर्ष के दौरान किसानों की हर जरूरत को पूरा करेगी। संघर्ष कर रहे किसानों को एसजीपीसी लंगर व सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। किसान जहां भी धरना देंगे, उस इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब से लंगर भेजा जाएगा। 

दिल्ली जाने वाले किसानों को रास्ते में हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एसजीपीसी ने श्री गुरु राम दास जी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तीन मेडिकल वैन का प्रबंध किया है। मेडिकल कॉलेज की टीम शंभू बैरियर रवाना हो गई है। लौंगोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अड़ियल रवैया त्यागकर किसानों कि मांगें स्वीकार करे।

कड़ाके की ठंड में किसानों पर वाटर कैनन से हमला दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. दलजीत सिंह चीमा

शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों और उनके परिवारों पर कड़ाके की ठंड में  वाटर कैनन से हमला किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाब के लोगों के दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। 

चीमा ने मुख्यमंत्री को कहा कि आप निश्चित रूप से जानते हैं कि हरियाणा सीमा पर रोकने के बाद कल हजारों किसानों ने ठंड के मौसम में सड़कों पर रात बिताई है। आज इन किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन पर वाटर कैनन से हमला किया गया। 

हरियाणा सरकार का किसानों को रोकने निंदनीय : सुखदेव सिंह ढींढसा
शिरोमणि अकाली दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने 26 और 27 नवंबर को नई दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन में बाधा पैदा करते हुए पंजाब के साथ अपनी सीमाओं को सील करने के हरियाणा सरकार के आदेश की निंदा की है। ढींढसा ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सीमाओं को सील करना दुर्भाग्यपूर्ण है और हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही थी। 

किसान आंदोलन को इनेलो का पूर्ण समर्थन: अभय

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने पूरा समर्थन किया है। अभय चौटाला ने कहा इनेलो हमेशा किसान, मजदूर और कमेरों के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिल्ली कूच कर रहे किसान नेताओं की गिरफ्तारी और बॉर्डर को सील करना बेहद निंदनीय है।

किसानों की आवाज कुचलना चाह रही सरकार : सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किसानों पर अपनाई जा रही नीतियों को लेकर सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे किसानों पर प्रदेशभर में कार्रवाई की है, वह अंग्रेज शासन की क्रूरता की याद दिलाती है। किसानों के विरोध को देखते हुए यह सरकार पूरी तरह से डरी और सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी कानून अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हैं। 

यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। इन कानूनों का असर हरियाणा प्रदेश में दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने से रोकने के लिए किसानों की गिरफ्तारियां करवाई जा रही हैं, उन पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में धारा-144 लागू कर दी गई है। किसान इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed