फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raised the demands of the employees in front of the Home Secretary

Chandigarh News: गृह सचिव के सामने उठाईं कर्मचारियों की मांगें

Fri, 24 Feb 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Raised the demands of the employees in front of the Home Secretary
चंडीगढ़। नगर निगम के अधिकारियों और को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों की गृह सचिव नितिन कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कमचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। इसमें निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा भी मौजूद रहीं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया गया।इन मुद्दों पर हुई बैठक में चर्चा
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 1996 के बाद भर्ती डेलीवेज कर्मचारियों को 13 मार्च 1915 की पॉलिसी के सभी लाभ देने पर चर्चा हुई। गृह सचिव ने कहा कि यह मसला विचाराधीन है, इस पर जल्द फ़ैसला लिया जाएगा। गांवों से नगर निगम में आए सफाई कर्मचारियों को बेसिक प्लस डीए देने, डेलीवेज वर्करों को संशोधित वेतनमान का लाभ देने, डेलीवेज से नियमित हुए कर्मचारियों की प्रोवेशन अवधि एक साल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दर्जा चार कर्मचारियों के बच्चों को स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू होगा
राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि दर्जा चार कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। सीवरमैन को दिए जा रहे गुड़, तेल, साबुन की राशि बढ़ाई जाएगी। पदोन्नति के पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के केसों और पेंशन के एरियर के संबंध में जल्द यूटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके साथ ही मार्केट और ग्रीन बेल्ट एरिया में टॉयलेट्स पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को बराबर वेतन देने मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से महासचिव राकेश कुमार, किशोरी लाल, राजिंदर कुमार, नरेश कुमार, श्याम लाल घावरी, दलजीत सिंह, विक्रम कुमार, विशाल चौहान, रवि चंदर, शाम लाल, सुब्रह्मण्यम माइकल, मनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, रामवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed