फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rainy Weather in Chandigarh

सिटी का मौसम हुआ ब्यूटीफुल, हल्की बूंदाबांदी

Fri, 30 May 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
Rainy Weather in Chandigarh

सीजन के सबसे हॉट दिन के अगले ही दिन सिटी का मौसम काफी आशिकाना हो गया है। घने बादल छाए हुए हैं। मंद-मंद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हल्की सी बूंदाबादी हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही है, दोस्तों संग मौज-मस्ती करने का मौका भी मिला है।

विज्ञापन


आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि उमस थी, लेकिन बादल छाए हुए थे। धूल भरी आंधी चल रही थी। कुछ देर बाद धूप निकल गई थी। सूरज की गर्मी लोगों को तपाने लगी थी, लेकिन एक दम मौसम ने नया रूप दिखाया। वैसे मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया था कि शुक्रवार को पारा और चढ़ेगा। दिन का तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिन सिटी ब्यूटीफुल में अधिकतम पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब तक के सीजन का सबसे अधिक पारा रहा है। इससे पहले इस सीजन में पारा 40 के आसपास ही दर्ज किया गया था। वीरवार को गरम हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। अब दिन और रात दोनों ही गरम हो रहे हैं। बुधवार को पारा 39.5 डिग्री था। एक ही दिन में तापमान दो डिग्री बढ़कर 41.5 पहुंच गया।


चंडीगढ़ के आसपास इलाकों में भी पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है। अंबाला में भी 42 डिग्री के आसपास पारा दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 44 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed