फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rainy season, summer season, rainy weather, viral disease, health tips, chandigarh

बारिश बनी आफत, वायरल हुआ जानलेवा, क्या करें और क्या न करें?

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
rainy season, summer season, rainy weather, viral disease, health tips, chandigarh
किसान एकता के समन्वयक देवेंद्र शर्मा - फोटो : Demo pic
बारिश का मौसम शुरू होते ही वायरल ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इससे बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आजलक हर दूसरा शख्स वायरल से पीड़ित है। डिस्पेंसरी व अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा छोटे बच्चे बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 16 की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 300-400 मरीज सिर्फ वायरल इंफेक्शन का है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लोगों ने लापरवाही बरती तो उनकी मुश्किले बढ़ सकती हैं। बुखार या सिरदर्द का कोई भी लक्षण दिखने पर सीधे अपने नजदीकी डाक्टरों को दिखाएं। दवा खाने के बाद घर पर ही आराम करें।
विज्ञापन


क्या है वायरल फीवर
यह पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में दाखिल होता है। इसका मुख्य कारण वातावरण में मौजूद वायरस होता है। जब कोई व्यक्ति खांसता है, छींकता या फिर किसी संक्रमणित व्यक्ति से हाथ मिलाता है तो वायरस शरीर के अंदर दाखिल हो जाता है। जब वायरस व्यक्ति के अंदर जाता है तो 16 से लेकर 48 घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होते हैं लक्षण
यदि एक बार वायरस शरीर के अंदर दाखिल हो गया तो उसके कुछ ही घंटों बाद बैचेनी, सिर व शरीर में दर्द, बुखार, खांसी आने लगती है। इसके अलावा नाक से पानी आना, आंखों में लालपन, कफ, ज्वाइंट में दर्द सहित कई लक्षण सामने दिखने लगते हैं। कुछ लोगों की स्किन में भी बदलाव आता है। कई बार विकराल रूप आने पर उल्टी, डायरिया, ज्वाइंडिस व जोड़ों में सूजन जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

खुद न लें दवा, डाक्टर को दिखाएं
विशेषज्ञों ने बताया है कि इस मौसम में हर व्यक्ति डाक्टर बन जाता है। खुद से केमिस्ट शॉप जाकर दवा ले लेता है, जबकि उसे डाक्टर को ही दिखाकर दवा लेनी चाहिए। डाक्टर ही जांचेगा कि उसे कौन सा फीवर है। इस मौसम में कई अन्य तरह के भी वायरल फैलते हैं। इसलिए बुखार आए तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं।


इसलिए बढ़ रहा है वायरल
डाक्टरों ने बताया कि वायरल फैलने के पीछे एक वजह यह है कि लोग घर पर आराम करने के बजाए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वे घर पर ही आराम करें। इससे सबसे ज्यादा लोगों को इंफेक्शन हो रहा है। कुछ को इंफेक्शन एक दिन में ठीक हो जाता है तो कुछ को तीन से चार दिन में।

ऐसे बचे रहेंगे वायरल से
1.बारिश के सीजन तक किसी से भी हाथ मत मिलाएं।
2.खाने से पहले हाथ को साबुन से धोएं।
3.जब खांसी या छींक आए तो मुंह में रुमाल या हाथ रखें।
4.रोजाना एक्सरसाइज करें।
5.प्रोटीन युक्त डाइट का खाना खाएं
6.लक्षण दिखने पर डाक्टर से मिलें

वायरल इंफेक्शन होने पर डाक्टर को दिखाएं और घर पर ही आराम करें। इससे अन्य लोगों को वायरल नहीं होगा और बीमार लोग जल्दी ठीक होंगे।
- डा. मंजीत सिंह, जीएमएसएच 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed