{"_id":"3eebefa74443bdf4f3f4d7ff92fbaaab","slug":"raining-possibilties-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल में 48 घंटे में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल में 48 घंटे में हो सकती है बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर से ट्राइसिटी को झटका दे दिया है। पिछले दो दिनों से कोहरे ने पूरे ट्राइसिटी को अपने आगोश में ले रखा है। कोहरे की वजह से सवेरे लोगों को काफी दिक्कते आईं।
विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम आंकी गई। कोहरे की वजह से लोगों को ठंड का भी काफी अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटे के भीतर ट्राइसिटी में बूंदाबांदी हो सकती है।
इससे दिन का पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल चार फरवरी तक मौसम साफ होने की कोई गुंजाइश नहीं है। पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
एक फरवरी यानी शनिवार को पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वीरवार रात का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
एक फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। यदि धूप निकलेगी तो दोपहर बाद निकलेगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है। दो और तीन फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। चार फरवरी को भी आसमान में भी बादल छाए रहेंगे।