{"_id":"68b8ab05a06828f534091045","slug":"rain-washed-away-cpl-on-the-fourth-day-as-well-players-and-spectators-lost-their-enthusiasm-chandigarh-news-c-16-pkl1091-809117-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बारिश से चौथे दिन भी धुला सीपीएल, खिलाड़ियों और दर्शकों का टूटा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बारिश से चौथे दिन भी धुला सीपीएल, खिलाड़ियों और दर्शकों का टूटा उत्साह
विज्ञापन
चंडीगढ़।
लगातार बारिश ने चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) का रोमांच फीका कर दिया है। बुधवार को लीग के सातवें दिन भी सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित दोनों मुकाबले रद्द करने पड़े। यह लगातार चौथा दिन रहा जब बारिश ने खेल बिगाड़ा और टीमों को अंक साझा करने पड़े।
सुबह का मुकाबला चंडीगढ़ किंग्स और कैपिटल स्ट्राइकर्स के बीच होना था, जबकि दोपहर में अल्ट्रूशियन्स और डॉ. मोरपेन डैजलर्स आमने-सामने आते। मगर मैदान गीला होने के कारण दोनों मैच संभव नहीं हो सके। ग्राउंड स्टाफ ने पिच और आउटफील्ड को खेल लायक बनाने की पूरी कोशिश की, सुपर सॉपर भी लगातार चलता रहा, लेकिन पिच पर नमी इतनी थी कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए सुरक्षित नहीं मानी गई। गुरुवार को सुबह डॉ. मोरपेन डैजलर्स और चंडीगढ़ किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। दोपहर के मैच में तलानोआ टाइगर्स का सामना पंचकूला बैशर्स से होगा। अब दर्शकों और खिलाड़ियों को उम्मीद है कि मौसम मेहरबान होगा और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।