फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain remained limited to drizzle, humidity caused trouble

Chandigarh News: बूंदाबांदी तक सीमित रह गई बारिश, उमस ने किया परेशान

Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rain remained limited to drizzle, humidity caused trouble
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में एक दिन के अंतराल के बाद फिर उमस और गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार को बारिश महज बूंदाबांदी तक सीमित रही। शहर में मात्र 6.6 एमएम ही बारिश हो सकी। इस दौरान शहरवासी गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। तापमान सामान्य से कम होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अगले चार दिन यलो अलर्ट



मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 2 से 5 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने का जिक्र किया गया है। 1 जून से अब तक शहर में कुल 480.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, मानसून के आगमन के बाद अब तक औसतन केवल 9.2% बारिश ही हो सकी है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article