फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain May Be on Valentines Day, Enjoyable for Couples

ध्यान दें, 14 फरवरी को पड़ सकती हैं बारिश की बौछारें

Sat, 08 Feb 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
Rain May Be on Valentines Day, Enjoyable for Couples
मौसम विभाग के मुताबिक अगामी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 9 फरवरी से 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 13 फरवरी से बादल छाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रात का पारा पहुंचेगा तीन डिग्री

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि रात का पारा तीन डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे रात में ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हवाएं नार्थ से वेस्ट से मैदानों की ओर चलेंगी। हवाओं की रफ्तार करीब चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इस साल के शुरुआती महीनों में हुई बारिश अच्छे शुभ संकेत लेकर आई है। इस दफा बारिश ने नए रिकार्ड कायम किए हैं। जनवरी में हुई बारिश ने पिछले नौ सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जनवरी के महीने में कुल 78.4 एमएम बारिश हुई है। पिछले साल मात्र 48.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उससे पहले साल 49.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

झमाझम बारिश फसल, ग्राउंड वाटर और स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जा रही हैं। गेहूं की फसल के लिए पानी की कम जरूरत पड़ेगी। बरसाती पानी के रिसाव से ग्राउंड वाटर का स्तर बढ़ेगा। मौसम में नमी रहेगी। इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां दूर रहेंगी।


फरवरी के महीने में भी अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। यह महीना भी रिकार्ड कायम कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। शुक्रवार को 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश दोपहर करीब 11 बजे तक रही।

कब कितनी एमएम बारिश
साल---------------महीना ---------------बारिश
2005--------------जनवरी -------------33.4 एमएम
2006--------------जनवरी---------------23.1 एमएम
2007--------------जनवरी --------------00.00 एमएम
2008---------------जनवरी---------------13.00 एमएम
2009---------------जनवरी---------------07.00 एमएम
2010---------------जनवरी---------------08.02  एमएम
2011---------------जनवरी---------------05.03 एमएम
2012---------------जनवरी---------------49.04  एमएम
2013---------------जनवरी---------------48.08 एमएम
2014---------------जनवरी---------------78.04 एमएम   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed