{"_id":"68b11af08efdcfe9080a44cb","slug":"rain-in-tricity-sukhna-flood-gates-opened-in-chandigarh-mohali-submerged-panchkula-morni-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में बरसात: चंडीगढ़ में सुखना के फ्लड गेट खुले, मोहाली जलमग्न; मोरनी से पंचकूला का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में बरसात: चंडीगढ़ में सुखना के फ्लड गेट खुले, मोहाली जलमग्न; मोरनी से पंचकूला का संपर्क कटा
Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
सार
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में देर रात और सुबह हुई बरसात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पंचकूला से मोरनी का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किशनगढ़ के पुल को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में देर रात भारी बरसात हुई। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। चंडीगढ़ की सुखना लेक का वाटर लेवल 1163.70 पहुंच गया। लेक के फ्लड गेट खुलने से मोहाली की तरफ भारी जलजमाव हो गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह सुखना लेक के गेट खोलने की वजह से किशनगढ़ पुल और सेक्टर 26 बापूधाम के पीछे वाले पुल को काफी नुकसान हुआ है। किशनगढ़ में आधी सड़क बह गई है और एक तरफ लगाई गई जाली पानी में बह चुकी है। वहीं बापूधाम के पुल के दोनों तरफ की लोहे की जालियां बह गई है, क्योंकि यहां पर पेड़ के बड़े मोटे मोटे तने जाकर लोहे की जाली से टकराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह सुखना लेक के गेट खोलने की वजह से किशनगढ़ पुल और सेक्टर 26 बापूधाम के पीछे वाले पुल को काफी नुकसान हुआ है। किशनगढ़ में आधी सड़क बह गई है और एक तरफ लगाई गई जाली पानी में बह चुकी है। वहीं बापूधाम के पुल के दोनों तरफ की लोहे की जालियां बह गई है, क्योंकि यहां पर पेड़ के बड़े मोटे मोटे तने जाकर लोहे की जाली से टकराए हैं।
मोहाली में निकासी न होने से परेशान लोगों ने लगाया जाम
वहीं मोहाली में तड़के हुई बारिश से शहर में कई इलाकों में जलभराव हो गया। फेज पांच के रिहायशी इलाके में निगम द्वारा पम्प लगा कर पानी की निकासी का प्रबंध किया गया था लेकिन पाइप की समस्या से पानी लोगों के घरों के आगे कई घंटे जमा रहा। दूसरी और फेज 11 के निवासियों ने पानी की निकासी को लेकर जाम लगा दिया। फेज 11 में कई साल से लोग निकासी को लेकर परेशान हैं।बाढ़ की चेतावनी
शुक्रवार सुबह 8 बजे घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया। घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश और सुखना के गेट खुलने के कारण, डेराबस्सी उपमंडल के तटबंधों पर बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बलटाना चौकी व ढकौली थाने में पानी भर गया है। दो पुलिस मुलाजिमों को करंट लगा है जिन्हें ढकौली अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

