फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in some parts of the city...humidity is bad, weather will change from 12

Chandigarh News: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश...उमस से हाल-बेहाल, 12 से बदलेगा मौसम

Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Rain in some parts of the city...humidity is bad, weather will change from 12
चंडीगढ़। शहर में शाम के समय सेक्टर-45, 46, 47, 49 में जोरदार बारिश हुई। यह बारिश मौसम केंद्र ट्रेस नहीं कर पाया। बारिश से शहर के अन्य इलाके अछूते रह गए। वहीं, शहर में पिछले कई दिनों में बारिश नहीं हुई है। उमस से लोगों का बुरा हाल है। रोजाना बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। इसकी वजह से तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब 12 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 13 जुलाई को बारिश हो सकती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 127.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 41 फीसदी कम है। बुधवार को भी बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि, बादल पूरे दिन छाए रह सकते हैं। दिन में धूप भी निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed