फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Sector-25, strong sunlight near Matka Chowk

मौसम की मस्ती: चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में झमाझम बरसात, मटका चौक पर खिली चटख धूप

Fri, 26 Aug 2022 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 02:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन
Rain in Sector-25, strong sunlight near Matka Chowk
मौसम का अपडेट - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह एक अलग नजारा देखने को मिला। सुबह 10 बजे के करीब सेक्टर-25 की तरफ जोरदार बारिश हो रही थी, लेकिन उसी समय मटका चौक और उसके आसपास के सेक्टरों में धूप निकली हुई थी। हालांकि बारिश कुछ ही देर के लिए हुई। उसके बाद उस ओर भी धूप निकल गई। मौसम विभाग के अनुसार सेक्टर 25 के इलाके में 0.6 एमएम पानी गिरा।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरे दिन शहर में कभी धूप, कभी छांव की स्थिति बनी रही। चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री ज्यादा रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed