फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain in punjab, haryana, chandigarh, problem for farmers

दो दिन से लगातार बारिश, किसानों को 'पसीना'

Mon, 02 Mar 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 02 Mar 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
rain in punjab, haryana, chandigarh, problem for farmers

हरियाणा में कल सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवाओं से लोग घरों में कैद रहे वहीं किसानों के पसीने छूट गए। तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


गेहूं, सरसों, सब्जी आदि की फसलों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा बारिश से जहां अगैती फसल सड़ सकती है। वहीं तेज हवाओं के कारण पछेती की फसलें बिछ गई। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हवा का दबाव कम होने से रविवार को बेमौसम जमकर बरसात हुई है। 
विज्ञापन

दो दिन और मौसम ऐसा ही रहेगा

rain in punjab, haryana, chandigarh, problem for farmers

प्रदेश में रविवार शाम सात बजे तक रोहतक में जहां 48 एमएम बारिश हुई वहीं हिसार में 24, सिरसा में 40, झज्जर में 20, सोनीपत में 23, जींद में11, फतेहाबाद 10, कैथल में 40, भिवानी में 18, नारनौल-महेंद्रगढ़ में 15 एमएम,  रेवाड़ी में 20, करनाल में 18.4, कुरुक्षेत्र में 40 एमएम, अंबल में 27 एमएम बारिश हुई।

रोहतक कृषि विज्ञान केंद्र के रीजनल डायरेक्टर सूरजभान फौगाट केअनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हवाओं का दबाव तेजी से कम हुआ । जिसकी वजह से बारिश हुई है।

उनका कहना है कि अभी एक दो दिन और मौसम ऐसा ही रह सकता है। उनका कहना है कि सर्दी के मौसम में 48 एमएम बारिश पिछले 25-25 वर्षों में कभी भी नहीं हुई है।

गेंहू की फसल चौपट

rain in punjab, haryana, chandigarh, problem for farmers

उनका कहना है कि बारिश से गेंहूं की फसल लगभग बर्बाद हो गई है। बारिश और तेज हवा से फसल आड़ी पड़ गई है, ऐसा अमूमन ओले गिरने के बाद होता है।

वह कहते हैं कि बारिश के साथ जिस तेजी से हवा चल रही है, उसने ओले गिरने जैसा ही काम किया है और नतीजा गेंहू की फसल के नुकसान के रूप में सामने आएगा।

अन्य वैज्ञानिकों की माने तो इस बारिश से चना और सरसों की फसल को भी नुकसान होगा। चेपा लगने से यह फसलें पहले ही खराब होने की स्थिति में थी। बारिश ने रही सही कसर और पूरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed