फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh today, weather update news of chandigarh

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में काले बादलों के साथ तेज बारिश, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम

Thu, 30 Nov 2023 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 09:10 AM IST
सार

बारिश होने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh today, weather update news of chandigarh
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मौसम ने गुरुवार सुबह अचानक करवट ले ली। सुबह से ही पूरे शहर में तेज बारिश हो रही है। इससे कई सड़कें जलमग्न हो गईं। काले बादल छाने की वजह से अंधेरा हो गया है। इसलिए लोगों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। सुबह सात बजे के करीब शहर के कई हिस्सों में ओले भी पड़े हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

  
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। इसकी वजह से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 14.5 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से ज्यादा है। अभी भी शहर के कई हिस्सों में बादलों के गरजने के साथ बारिश जारी है और काले बादल भी छाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में ज्यादा नजर नहीं आएगा। इसकी वजह से मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed