फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in chandigarh today weather update news in hindi

Rain in Chandigarh: रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 12 घंटे में 103.4 MM से अधिक बरसात, खोला गया सुखना का फ्लड गेट

Wed, 23 Aug 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अब गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून के मजबूत होने की वजह से यह बारिश हुई है। हवाएं बंगाल की खाड़ी से शुरू हुईं, जो मध्य प्रदेश से होते हुए हरियाणा के रास्ते चंडीगढ़ तक पहुंची। इसलिए ही देखा गया है कि पंजाब में कम बारिश हुई है और हरियाणा में ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन
Rain in chandigarh today weather update news in hindi
सुखना के फ्लड गेट खुले - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में बारिश ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। औसतन साल में कुल करीब 1038 एमएम बारिश होती है लेकिन अभी तक 1090 एमएम बारिश हो चुकी है। मंगलवार रात शहर में तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार सुबह तक जारी रही। करीब 12 घंटे में कुल 103.4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 84 एमएम और बुधवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक 19.4 एमएम बारिश हुई है। हालांकि बारिश मंगलवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई थी, जो रात भी जारी रही और सुबह बंद हो गई थी लेकिन सुबह 9.30 बजे फिर कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी थी, जो 11 बजे तक जारी रही। इसलिए 12 घंटे में ही कुल 103.4 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अब गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून के मजबूत होने की वजह से यह बारिश हुई है। हवाएं बंगाल की खाड़ी से शुरू हुईं, जो मध्य प्रदेश से होते हुए हरियाणा के रास्ते चंडीगढ़ तक पहुंची। इसलिए ही देखा गया है कि पंजाब में कम बारिश हुई है और हरियाणा में ज्यादा बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश होगी। हालांकि इतनी ज्यादा बारिश की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से तापमान में आई पांच डिग्री की गिरावट

बुधवार को हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी काफी कमी देखी जा रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई थी।




 

मानसून सीजन में 62.7 फीसदी ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से बुधवार शाम 5:30 बजे तक कुल 1090 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 62.7 फीसदी ज्यादा बारिश है। बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के जिलों से भी ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से डेढ़ से दो गुना अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम

पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बारिश से सुखना का जल स्तर बढ़ा, खोला गया एक फ्लड गेट

बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इसकी वजह से यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर में सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया। इंजीनियरिंग विभाग ने बताया कि बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया था। इसकी वजह से ही उन्हें एक फ्लड गेट चार इंच तक खोलना पड़ा।

प्रशासन के अनुसार पहाड़ों से भी सुखना लेक में पानी आ रहा है। इसके अलावा बारिश के कारण भी ये खतरे के निशान से ऊपर चला गया। बारिश के कारण सुबह से ही लेक में पानी बढ़ने लगा था लेकिन दोपहर तक ये अचानक डेंजर मार्क 1163 फीट से ऊपर चला गया। यूटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना लेक का एक फ्लड गेट थोड़ा ही खोला गया, इसलिए ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए। हालांकि फिर भी पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी रास्तों पर नजर बनाए रखी। 

यूटी प्रशासन की तरफ से फ्लड गेट खोलने से पहले मोहाली और पंचकूला को भी जानकारी दी गई थी। बता दें कि सुखना लेक में 1163 फीट को खतरे का निशान माना जाता है। बीते 9-10 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद सुखना लेक में 1165.40 फीट तक भी पानी पहुंच गया था। इसके बाद सुखना लेक के दो फ्लड गेट छह फीट तक खोलने पड़े थे। यह चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed