फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in chandigarh monsoon yellow alert

चंडीगढ़ में बरसात: सुबह से बरस रहा पानी, स्कूल-आफिस जाने वाले परेशान... आगे कैसा रहेगा माैसम

Mon, 21 Jul 2025 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 08:53 AM IST
सार

मानसून की दस्तक के बाद से चंडीगढ़ में इस सीजन में महज 14 फीसदी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है, जबकि जून महीने में इससे ज्यादा बारिश हुई थी। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 370 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Rain in chandigarh monsoon yellow alert
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार सुबह बरसात के साथ हुई है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को खूब सता रही थी। रविवार को दिन भर लोग उमस से परेशान रहे। हालांकि, शाम 5 बजे के बाद धनास, सेक्टर-20 और कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन शहर के ज़्यादातर हिस्से सूखे ही रहे। सोमवार को बरसात से लोगों को गरमी से राहत मिली लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन




मानसून की दस्तक के बाद से चंडीगढ़ में इस सीजन में महज 14 फीसदी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है, जबकि जून महीने में इससे ज्यादा बारिश हुई थी। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 370 मिमी बारिश हुई है। रविवार को शहर में केवल 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। दिन भर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुखना लेक पर पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन गर्मी से हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

आज और कल बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। अगले पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed