{"_id":"65b604d338f03368ba0dceb3","slug":"rain-forecast-at-some-places-in-punjab-for-three-days-from-january-31-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में फिर गिरेगा पारा, 31 जनवरी से तीन दिन तक कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में फिर गिरेगा पारा, 31 जनवरी से तीन दिन तक कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान
Sun, 28 Jan 2024 01:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:13 PM IST
सार
31 जनवरी से पंजाब में मौसम बदलेगा। कई इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। उधर, मौसम विभाग ने तीन दिन घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई। पंजाब में शानिवार को सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक बारिश से लोगों को कोहरे से निजात मिलेगी, साथ ही दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। हालांकि पंजाब में बीते दो दिनों से धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि 31 जनवरी को केवल पहाड़ों से सटे इलाकों में ही बारिश हो सकती है, जबकि एक व दो फरवरी को पंजाब के उत्तरी भागों में बारिश की संभावना है। उधर, विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के कईं जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 3.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा। लुधियाना का 6.0 डिग्री और पटियाला का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का तापमान 4.3 डिग्री, बठिंडा का 4.0, गुरदासपुर का 5.5 और एसबीएस नगर का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 22.8 डिग्री का तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 21.8, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.0, पठानकोट का 21.5, फरीदकोट का 20.5, गुरदासपुर का 17.5, एसबीएस नगर का 20.4, बरनाला का 20.6, फरीदकोट का 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।