फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain broke the record of two years, maximum 27.9 mm of rain in a single day in May

Chandigarh News: झमाझम बारिश ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, मई में एक दिन में सबसे ज्यादा 27.9 एमएम बारिश

Tue, 30 May 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
rain broke the record of two years, maximum 27.9 mm of rain in a single day in May
चंडीगढ़। शहर में सोमवार शाम को झमाझम बारिश ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुछ ही घंटों में 27.9 एमएम बारिश हुई, जो पिछले दो साल में मई महीने में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।मौसम विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन दोपहर तक धूप खिली रही। तीन बजे के करीब अचानक मौसम बदलने लगा और शाम चार बजे के करीब शहर के अधिकतर इलाकों में काले बादल छा गए। करीब एक घंटे बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शाम छह बजे से देर रात तक बारिश जारी रही। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि रात 9:30 बजे तक चंडीगढ़ में 27.9 एमएम बारिश हुई। यह बारिश पिछले दो साल में एक दिन में सबसे ज्यादा है, क्योंकि 2022 में 23 मई को 11.5 एमएम बारिश हुई थी और 14 मई 2021 को 31.8 एमएम बारिश हुई थी। विभाग के अनुसार एक मार्च से सोमवार शाम तक 186.6 एमएम बारिश हुई है। ये औसत से दोगुनी बारिश है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले शहर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन फिर बारिश हो गई जिसके बाद तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट देखी गई और अब पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान 34-36 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगले पांच दिन तक गर्मी से रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और तापमान 30 डिग्री से नीचे जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है, जो आने वाले करीब पांच दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


मई महीने में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश
वर्ष बारिश (एमएम)
29 मई 2023 27.9 (साढ़े 9 बजे तक)
23 मई 2022 11.5
14 मई 2021 31.8
2020 --
04 मई 2019 7.2
09 मई 2018 7.8
02 मई 2017 3.6
29 मई 2016 24.2
09 मई 2015 9.0
13 मई 2014 39
13 मई 2013 23.1

अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
30 मई - 31 - 24
31 मई - 29 - 24
01 जून - 31 - 24
02 जून - 29 - 24
03 जून - 34 - 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed