फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain and hailstorm may be in Punjab-Haryana and Chandigarh next 48 hours

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, किसानों की बढ़ गई टेंशन

Wed, 13 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
rain and hailstorm may be in Punjab-Haryana and Chandigarh next 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अगले 48 घंटे में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के पास फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानों में भी देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी की शाम से मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा। 14 को बारिश की संभावना है। करीब 20 से 30 एमएम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इस दौरान एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में ज्यादा ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास आ चुका है। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी मौसमी सिस्टम विकसित होने लगे हैं। 13 फरवरी की शाम से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बादल और बढ़ेंगे।
विज्ञापन


 13 की रात से ही कुछ इलाकों में बारिश शुरू होने की संभावना है। 14 को बारिश की हलचल बढ़ जाएगी। 15 से मौसम में नरमी देखने को मिल सकती है। 16 फरवरी को आसामान साफ होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादलों के आने से दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोबारा से कोल्ड डे लौटने की संभावना है। कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम दर्ज किया जाए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 7 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।


प्रदूषण बढ़ा, बारिश से मिलेगी राहत
चंडीगढ़ में प्रदूषण भी बढ़ गया है। मंगलवार को सेक्टर-50 का एयरक्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया। इससे सांस के रोगियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिन से शहर के प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। कुछ जगहों पर हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बारिश आने के बाद प्रदूषण घटेगा जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed