फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and Hail fell in Chandigarh-Mohali weather update news

Chandigarh Weather: चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में तेज बरसात के साथ गिरे ओले, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड

Thu, 01 Feb 2024 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। किसी दिन बारिश होगी तो किसी दिन सिर्फ बादल छाए रहेंगे। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
Rain and Hail fell in Chandigarh-Mohali weather update news
चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी के पहले दिन मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई और 11 बजे के बाद पूरी ट्राइसिटी में जमकर ओलावृष्टि हुई। बर्फ की गोलियां दोपहर तक गिरती रहीं, जिससे पूरी ट्राइसिटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। लोगों ने ओले एकत्र कर उनका स्नोमैन भी बनाया। सर्दियों की पहली बारिश से तापमान में भी गिरावट आई और लोगों ने दोबारा ठंड का अहसास किया।

विज्ञापन


बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान नजर आए। यातायात पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने, दूसरे वाहनों से दूरी बनाए रखने और पार्किंग लाइट जलाकर रखने की अपील की ताकि कोई हादसा न हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूरी जनवरी बारिश नहीं हुई। लंबे सूखे के बाद चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली और खरड़ आदि इलाकों में जोरदार ओलावृष्टि हुई। लोगों ने मौसम में अचानक हुए इस बदलाव का लुत्फ भी उठाया। ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच गई। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक 26.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो अब तक के सर्दियों के सीजन में सर्वाधिक है। वहीं, दिन भर बीच-बीच में ओलावृष्टि के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसकी वजह से एक बार फिर शीतलहर चल पड़ी है।



मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं, हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। जबकि रविवार चार फरवरी को फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद पांच फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सात फरवरी को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ सिटी में गुरुवार को 26.6 मिमी, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सड़कों पर थम गया ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन

बारिश और ओलावृष्टि के चलते दोपहर को चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर की सड़कों पर ट्रैफिक थम गया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर वाहनों की गति न के बराबर रही। इसके चलते वाहनों को इस सड़क से गुजरने में घंटों लग गए। यह हालात दूसरी सड़कों पर भी देखने को मिले। 

हल्लोमाजरा से लेकर राम दरबार, ट्रिब्यून चौक से लेकर आगे की सड़क पूरा दक्षिण मार्ग पर वाहन रेंगते निकले। जीरकपुर और पंचकूला सेक्टर-20 के अंडरपास पर भी भी लंबा जाम देखने को मिला। उधर, लोगों का कहना कि साल की पहली बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुई बरसात ने दोपहर तीन बजे तक ट्रैफिक में बाधा डाली। वहीं कई जगहों पर रोड और गलियां धंसने से भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 



सेक्टर-22 में रेन वाटर ड्रेनेज सिस्टम पहली बारिश में टूटकर बह गया। इस कारण सड़क भी धंस गई। बारिश के चलते रोड गलियां बंद होने से भी जलभराव की स्थिति रही। मोहाली में फेज-3बी2, फेज-5, फेज-7 आदि स्थानों में बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पार्किंग में पानी भर गया। 


 

डेराबस्सी में पुराने मकान की छत गिरी

डेराबस्सी में बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि गली में छत का मलबा किसी राहगीर पर नहीं गिरा। यह हादसा डेराबस्सी के सेक्टर-17 में हुआ। पुराना मकान काफी समय से बंद था। लोगों ने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद तेज हवा के कारण मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया। उधर, लांडरां, बनूड़, डेराबस्सी में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed