फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and cold winds shiver in Chandigarh, people are covered in quilts

बारिश और ठंडी हवाओं से चंडीगढ़ में कंपकंपी, लोग रजाई में दुबके

Mon, 24 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain and cold winds shiver in Chandigarh, people are covered in quilts
सेक्टर 22-23 की लाइटों पर ठंड और बारिश के दौरान गुजरता एक राहगीर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवाओं के चलने और दिनभर बारिश से रविवार को ट्राइसिटी में लोग कांपते नजर आए। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते ज्यादातर लोग रजाई में दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में शहर में 62 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे चला गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में आए बदलाव से पिछले 11 दिनों में केवल एक दिन ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने शनिवार रात साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 45.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद रात साढ़े आठ बजे तक 16.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान है। ठंडी हवाओं के भी चलने के आसार हैं। मंगलवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार से राहत मिलने के आसार हैं। इस पूरे सीजन में अब तक 164.6 एमएम बारिश हो चुकी है। जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश 2017 में हुई थी।
विज्ञापन

जनवरी में अब तक बारिश की स्थिति (एमएम में)
वर्ष बारिश
2021 5.52-57.1
2019- 18.8
2018- 9.8
2017- 145.4
2016- 4.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed