फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   railway twitter account facility for passangers for complaint of nay problem during travelling

ट्रेन में सफर के दौरान परेशानी आए तो यहां ट्वीट करें, तुरंत समाधान

Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
railway twitter account facility for passangers for complaint of nay problem during travelling
रेल - फोटो : अमर उजाला
आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और कोई परेशानी आ जाए तो रेलवे आपको एक ट्विटर अकाउंट उपलब्ध करा रहा है। इस पर ट्वीट करते हुए तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अकाउंट का पता है @drmfzr। इस पर शिकायत सीधे डिवीजनल रेलवे मैनेजर अनुज प्रकाश तक पहुंचेगी। यात्री सीधे डीआरएम से संपर्क कर परेशानी बता सकें।
विज्ञापन


इसके लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन को मेन बनाया गया है। जानकारी देते हुए अनुज प्रकाश बताते हैं कि अब तक लोग परेशानी होने पर नॉर्दर्न रेलवे के बड़े अफसरों को ट्वीट करते थे, जिससे मदद मिलने में समय लगता था। अब ऐसा नहीं होगा। यह सुविधा अंबाला से लेकर अमृतसर और जम्मू, ऊधमपुर, फिरोजपुर ट्रैक पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


इस पर ट्वीट करते ही मदद के लिए अगले स्टेशन पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, आरपीएफ और जीआरपी के एसएचओ तैयार रहेंगे। लुधियाना में डिवीजन ट्रैफिक मैनेजर एसपी सिंह भाटिया को यात्रियों की सेवा के लिए कहा गया है। टिकट चेकर परेशान कर रहा हो, सुरक्षा, साफ-सफाई और ट्रेन में मुलभूत सुविधाओं की कमी हो तो इस पर तुरंत ट्वीट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed