{"_id":"574be7a04f1c1b7b28109492","slug":"railway-twitter-account-facility-for-passangers-for-complaint-of-nay-problem-during-travelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर के दौरान परेशानी आए तो यहां ट्वीट करें, तुरंत समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर के दौरान परेशानी आए तो यहां ट्वीट करें, तुरंत समाधान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और कोई परेशानी आ जाए तो रेलवे आपको एक ट्विटर अकाउंट उपलब्ध करा रहा है। इस पर ट्वीट करते हुए तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अकाउंट का पता है @drmfzr। इस पर शिकायत सीधे डिवीजनल रेलवे मैनेजर अनुज प्रकाश तक पहुंचेगी। यात्री सीधे डीआरएम से संपर्क कर परेशानी बता सकें।
इसके लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन को मेन बनाया गया है। जानकारी देते हुए अनुज प्रकाश बताते हैं कि अब तक लोग परेशानी होने पर नॉर्दर्न रेलवे के बड़े अफसरों को ट्वीट करते थे, जिससे मदद मिलने में समय लगता था। अब ऐसा नहीं होगा। यह सुविधा अंबाला से लेकर अमृतसर और जम्मू, ऊधमपुर, फिरोजपुर ट्रैक पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस पर ट्वीट करते ही मदद के लिए अगले स्टेशन पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, आरपीएफ और जीआरपी के एसएचओ तैयार रहेंगे। लुधियाना में डिवीजन ट्रैफिक मैनेजर एसपी सिंह भाटिया को यात्रियों की सेवा के लिए कहा गया है। टिकट चेकर परेशान कर रहा हो, सुरक्षा, साफ-सफाई और ट्रेन में मुलभूत सुविधाओं की कमी हो तो इस पर तुरंत ट्वीट करें।