{"_id":"56fecbd74f1c1b4f48f00105","slug":"railway-station-of-ludhiana-and-ambala-will-be-world-class-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना और अंबाला रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना और अंबाला रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की प्रक्रिया शुरू
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना और अंबाला को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन्हें वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने फ्रांस की एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है। आज यानी शनिवार को फ्रांस की कंपनी के अधिकारी लुधियाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों के साथ उनका दो दिन तक बैठकों का दौर भी चलेगा। रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने फ्रांस की कंपनी के लुधियाना आने की पुष्टि करते हुए कहा कि यहां से अधिकारियों की टीम शनिवार को लुधियाना पहुंच रही है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन का पूरा नक्शा बदल कर आधुनिक तरीके से स्टेशन का दोबारा निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने फ्रांस की एक कंपनी से एग्रीमेंट किया है। फ्रांस की कंपनी के अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि स्टेशन इस तरह बनाया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
यदि कोई बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा है तो वो लुधियाना स्टेशन से बाहर भी नहीं निकल सकेगा। स्टेशन में यात्रियों के लिए हर प्रकार की सुविधा होगी। मेडिकल से लेकर खानपान की सुविधा स्टेशन पर मिलेगी। स्टेशन के बाहर पार्किंग की बेहतरीन सुविधा होगी। स्टेशन के भीतर और बाहर गंदगी नहीं होगी। स्टेशन पर खुफिया कैमरे लगने के अलावा ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी।
बनेंगे शॉपिंग कांप्लेक्स
विदेशी रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर लुधियाना और अंबाला स्टेशन परिसर में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें शोरूम, विभिन्न प्रकार की दुकानों के अलावा बढ़िया रेस्टोरेंट बनेंगे। इससे रेलवे को भी लाभ होगा।