{"_id":"e638b9cc5676e3a2eaef81428c83762e","slug":"railway-paper-leaque-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामलाः भोलू को तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामलाः भोलू को तलाशने में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी का पेपर लीक करवाने के मामले में साइबर सैल चंडीगढ़ गोहाना के भोलू का सुराग लगाने में जुट गई है।
पुलिस की साइबर सैल ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है। जांच में भोलू के ही रेलवे में किसी कर्मचारी से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं मामले में पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार को साइबर सैल ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह था मामला
मामला पिछले वर्ष आठ दिसंबर का है। साइबर सैल को सूचना मिली थी कि रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।
पुलिस ने सेक्टर-46 जीएमएसएसएस में बने परीक्षा केंद्र से छह युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल पर प्रश्नों के जवाब आए हुए थे।
पूछताछ में उन्होंने मोबाइल पर जवाब भेजने वाले के बारे में बताया था। साइबर सैल ने 19 फरवरी को सेक्टर-17 बस स्टैंड से मास्टर माइंड सोनीपत स्थित गनौर के अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था।