{"_id":"576262aa4f1c1bb26511d912","slug":"railway-indian-railway-rail-minister-suresh-prabhu-problem-tweet-to-prabhu-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में न हुई सुनवाई तो 'प्रभु' को याद किया, मिनटों में दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में न हुई सुनवाई तो 'प्रभु' को याद किया, मिनटों में दिखा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवली(सिरसा)
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान मुश्किल में हो तो प्रभु याद आते हैं। रेलवे में भी कोई परेशानी आए तो प्रभु को याद कीजिए, इसका असर कुछ पलों में दिखा जाएगा। ऐसा ही हुआ सिरसा के कालांवाली रेलवे स्टेशन पर। टिकट की बुकिंग न करने पर उपभोक्ता की ओर से रेल मंत्री को ट्विटर पर शिकायत करने पर रेलवे विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
कालांवाली मंडी निवासी नन्हा भटिया ने बताया कि वह 13 जून को कालांवाली रेलवे स्टेशन पर 18 जून के लिए किसान एक्सप्रेस की कालांवाली से दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक करवाने के लिए गया था कि काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जगह नहीं है, सभी टिकटें बुक है, लेकिन जब उसने साइबर कैफे पर जाकर पता किया तो पता चला कि सीटें अभी खाली हैं।
इसके बाद दोबारा से कर्मचारी के पास और उसे सीटें खाली होने की बात बताया तो उल्टा उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत ट्विटर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की। शिकायत करने के कुछ समय बाद ही रेलवे विभाग बीकानेर के अधिकारी का फोन आया और पूरी जानकारी ली। जिस पर बीकानेर से रेल अधिकारी जितेंद्र शर्मा व सिरसा से एक अधिकारी मंगलवार को कालांवाली पहुंचे और उनकी बात को सुना।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिकारियों को बताया कि उक्त कर्मचारी अपने चहेतों को भीतर से टिकटें काटता है और लोगों से दुर्व्यवहार करता है। उसने बताया कि शिकायत सुनने के बाद उन्होंने कालांवाली के कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर राज शर्मा, नगर पाषर्द बोबी ठेकेदार, रमण शर्मा आदि उपस्थित थे।