फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rail roko andolan kisan agitation in punjab

Punjab: पुलिसकर्मी के महिला किसान को थप्पड़ मारने पर बढ़ा विवाद, अमृतसर-जालंधर समेत कई जगह रेल ट्रैक जाम

Thu, 18 May 2023 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 May 2023 04:04 PM IST
सार

मोगा रेलवे ट्रैक पर भी किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसानों की मांग है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले एक्सप्रेस हाई वे के लिए एक्वायर की गई किसानो की जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला। वहीं गुरदासपुर में बुधवार को पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई के चलते भी किसान गुस्से में हैं।

विज्ञापन
rail roko andolan kisan agitation in punjab
अमृतसर में रेल ट्रैक पर बैठे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में किसान एक बार फिर रेल ट्रैक पर बैठ गए हैं। अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन व धरना दिया गया। वहीं जालंधर में किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम कर दी है। किसान दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के विरोध के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा गुरदासपुर में एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मोगा रेलवे ट्रैक पर भी किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसानों की मांग है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले एक्सप्रेस हाई वे के लिए एक्वायर की गई किसानो की जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला। वहीं गुरदासपुर में बुधवार को पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई के चलते भी किसान गुस्से में हैं। जिसके चलते किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए रेल ट्रैक जाम कर दिया है। उनका कहना है कि उनको उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए और दूसरी तरफ उन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने महिला किसान को थप्पड़ मारा। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें अभी मांग ले तो अभी धरना खत्म कर देंगे। उनका मन नहीं करता कि लोग परेशान हो लेकिन धरना उनकी भी मजबूरी है। 
विज्ञापन


वहीं बटाला में किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट किया-श्री हरगोबिंदपुर में किसानों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों पर दमन की बर्बरता ने पंजाबियों को झकझोर कर रख दिया है और किसान विरोधी आप सरकार को दिखाता है। शिरोमणि अकाली दल किसानों पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed