फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rail Roko Andolan in Punjab Today all update news

रेल रोको आंदोलन: पंजाब में 17 स्थानों पर रेल ट्रैक पर बैठे किसान, 23 ट्रेनें रास्ते में रोकीं, 56 रद्द की गईं

Thu, 28 Sep 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 01:12 PM IST
सार

पंजाब में किसान 12 स्थानों पर ट्रेनों का चक्का जाम कर धरना दे रहे हैं। किसानों की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए पैकेज, एमएसपी की गारंटी कानून, किसान मजदूर ऋण मुक्ति, मनरेगा, नशा और अन्य मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा हे।

विज्ञापन
Rail Roko Andolan in Punjab Today all update news
मोगा में रेल रोको आंदोलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

किसानों के 19 संगठनों ने राज्य भर में 17 जगहों पर रेल ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। रेल डिवीजन फिरोजपुर के तहत 56 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 23 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन के बजाय रास्ते में रोक दिया गया। दस ट्रेनों को दूसरे रूट से रवाना किया गया। किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते हजारों यात्री परेशान रहे। किसानों ने तीन दिन रेल रोको आंदोलन करने का एलान किया है। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को भी रेल सेवा बाधित होने की आशंका है। जो ट्रेनें रद्द हुई हैं, रेलवे को उन यात्रियों को रिफंड करना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक किसानों ने गुरुवार को मोगा रेलवे स्टेशन, मोगा जिले के अजीतवाल और डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर के डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर में बस्ती टंकावाली, मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा, मजीठा, फाजिल्का रेलवे स्टेशन व मालेरकोटला के अहमदगढ़ में रेल पटरियों पर धरना देकर ट्रेनें रोकीं। प्रदर्शन में बढ़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारी किसानों की तालमेल कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। बाढ़ से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को केंद्र की ओर से पर्याप्त मदद न मिलने से स्थिति चिंताजनक है।




ये हैं मांगें
बाढ़ पीड़ित राज्यों के लिए 50 हजार करोड़ का राहत पैकेज, दिल्ली मोर्चे के दौरान एमएसपी गारंटी कानून बनाने की अधूरी मांग को पूरा करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम तय करना। किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति, मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार, पंजाब समेत उत्तर भारत में स्मैक, हेरोइन जैसे घातक नशे पर नियंत्रण। 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई
 
दिल्ली आंदोलन के दौरान बने मुकदमे रद्द करना और लखीमपुर नरसंहार के दोषियों पर कार्रवाई। भारत माला परियोजना के तहत अधिग्रहण की जा रही जमीन की दरों में छह गुना बढ़ोतरी, आबादकार किसानों और मजदूरों को उनकी जमीन का स्थायी मालिकाना हक देने की मांगें प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed