फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rail ministery changed online ticket booking rules

रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ऐसे होगी

Fri, 29 Jan 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
rail ministery changed online ticket booking rules

रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियम के तहत लोग अब सिर्फ 6 टिकटें बुक करा सकेंगे। इस समय एक लॉगिन से एक महीने में अधिकतम 10 ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा है, लेकिन अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट से किसी एक लॉगिन से महीने भर में महज 6 टिकट ही बुक कराई जा सकेंगी। ऑनलाइन टिकटिंग के लिए नियमों में बदलाव 15 फरवरी से लागू होंगे। नियमों में बदलाव रेलवे टिकट दलालों पर लगाम लगाने के लिए किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस वजह से लिया गया फैसला
रेलवे के अनुसार 90 फीसदी यात्री एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 6 टिकट ही ऑनलाइन बुक कराते हैं. सिर्फ 10 फीसदी लॉगिन ऐसी हैं जिनमें हर महीने 10 टिकट ऑनलाइन बुकिंग कराई जाती है. रेलवे ने अपने अध्ययन में ये अनुमान लगाया है कि ऐसे लॉगिन टिकट दलालों के हो सकते हैं. लिहाजा रेलवे ने ये नए नियम जारी किए हैं।
विज्ञापन

ये हैं नए नियम

rail ministery changed online ticket booking rules

- एडवांस टिकट बुकिंग पीरियड के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एक यूजर आईडी के जरिए सिर्फ दो ऑनलाइन टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
- तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक एक यूजर आईडी से महज दो टिकट की बुकिंग ही हो सकती है।
- सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर क्विक बुक ऑप्शन को निष्क्रिय कर दिया गया है।
- सुबह 8 बजे से लेकर 8:30 तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कोई भी बुकिंग एजेंट जनरल बुकिंग के लिए लॉगिन नहीं कर सकता है। सुबह 10 बजे से 10:30 तक तत्काल कोटे के एसी टिकटों की बुकिंग, बुकिंग एजेंट नहीं कर सकते हैं।
- सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ई-वॉलेट और कैश कार्ड के जरिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग को रोक दिया गया है।
- सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक लॉगिन से रिटर्न या ऑनवर्ड जर्नी के अलावा सिर्फ एक बुकिंग ही कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed