फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raids to arrest suspended employees in fraud case in the name of providing jobs

Chandigarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में निलंबित कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी

Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Raids to arrest suspended employees in fraud case in the name of providing jobs
चंडीगढ़। हॉर्टिकल्चर (बागवानी) विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले नगर निगम के बर्खास्त कच्चे कर्मचारी विशाल व राजीव केस दर्ज होने के बाद फरार हो गए हैं। वहीं, इस मामले में नौकरी के लिए रिश्वत देने वाली महिला पहले अपने पैसे मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई से पीछे हट गई थी लेकिन नगर निगम आयुक्त ने फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ सेक्टर-17 पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में तैनात कच्चे कर्मचारी विशाल और राजीव की ओर से नयागांव निवासी महिला अंजलि व उसके पति से नौकरी लगवाने के लिए 2.40 लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया था। आयुक्त के निर्देश पर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की गई। विभागीय जांच में दोनों ने महिला से पैसे लेने की बात कबूली। इस पर आयुक्त ने दोनों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए भी सिफारिश कर दी गई। इसी बीच दोनों आरोपियों की ओर से शिकायतकर्ता महिला को उसके कुछ पैसे वापस लौटा दिए गए और उसने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
विशाल व राजीव के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप की जांच के बाद केस दर्ज करवाया गया है। यह मामला किसी करोड़ों की ठगी से जुड़ा नहीं है। महिला की शिकायत में भी करोड़ों की ठगी का कोई जिक्र नहीं हैं। उसने केवल हाॅर्टिकल्चर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर निगम कर्मियों की ओर से 2.40 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। -आंनिदिता मित्रा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed