Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raids on two hotels and spa centers, five girls rescued, case registered against two

Chandigarh News: दो होटलों और स्पा सेंटर्स पर छापे, पांच युवतियों को छुड़वाया, दो पर मामला दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raids on two hotels and spa centers, five girls rescued, case registered against two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों और कई स्पा सेंटर्स पर छापे मारे। इस दाैरान पांच युवतियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया और दो आरोपियों पर केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि जीरकपुर में देह व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति गैरकानूनी काम में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुराने कालका रोड स्थित होटल वाइट रीजेंसी और होटल द क्राउन पर छापे मारे। इस दौरान पाया कि भोली-भाली लड़कियों को देह व्यापार में धकेला जा रहा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों को छुड़वाया गया और दो आरोपियों को दबोच लिया गया।

इसके अलावा बीती रात पुलिस ने कई स्पा सेंटराें पर भी दबिश दी। इनमें वीआईपी रोड स्थित एजीएम प्लाजा का बॉडी वेलनेस स्पा, वीआईपी रोड पर ही एएसएम प्लाजा का ला पैराडाइज स्पा, अंबाला रोड का एनी क्विक स्पा और वीआईपी रोड पर ही देवा जी प्लाजा का ब्यूटी स्पा शामिल हैं। पुलिस ने यहां से भी सैकड़ों युवतियों को छुड़वाया। इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने साफ कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति या संस्थान इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed